प्रधानमंत्री मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान को याद किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Mar 2024 12:43 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान को याद किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के अवसर पर ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए उससे मिलने वाली करुणा और क्षमा की शिक्षा मजबूत होने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। इससे हमें करुणा और क्षमा की जो शिक्षा मिलती है, वह और मजबूत हो।’’

‘गुड फ्राइडे’ ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है। मान्यता है कि इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और इस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav