PM मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 May 2024 08:17 PM
PM मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : राउत
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे लेकिन विकास, महंगाई और रोजगार पर नहीं बोलेंगे. राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पीछे चल रही है. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होगा. प्रधानमंत्री मोदी का रविवार को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करने और रोड शो करने का कार्यक्रम है.

शिवसेना (यूबीटी) के नेता राउत ने कहा, ”मोदी द्वारका, मथुरा और अयोध्या जाएंगे. वह प्रत्येक मंदिर में जाएंगे लेकिन विकास, महंगाई और रोजगार पर बात नहीं करेंगे. वह इस बारे में बात नहीं करेंगे कि 2019 में पुलवामा हमला क्यों हुआ.” उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में वायुसेना के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ”कल दिनदहाड़े हमारे जवानों पर हमला कर उन्हें मार डाला गया. मोदी इस बारे में अयोध्या में बात नहीं करेंगे. वह केवल भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu