प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहेंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 07:24 PM
प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रहेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ और नौ जुलाई को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और इन दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण समीक्षा की जाएगी. विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी ऑ्ट्रिरया जाएंगे जो 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑ्ट्रिरया की पहली यात्रा होगी.

करीब पांच साल में मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी. रूस की उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में शिरकत की थी. भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर सर्वोच्च संस्थागत संवाद तंत्र है. अब तक भारत और रूस में बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं.

पिछला शिखर सम्मेलन छह दिसंबर 2021 को दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे. शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों ने 28 समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए तथा “शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत-रूस साझेदारी” शीर्षक से एक संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया. मोदी और पुतिन ने पिछली बार 16 सितंबर 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की थी.

बैठक में मोदी ने पुतिन पर यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने के लिए दबाव डालते हुए कहा था कि “आज का युग युद्ध का नहीं है.” मोदी ने कहा था, ”मैं जानता हूं कि आज का युग युद्ध का नहीं है. हमने इस मुद्दे पर कई बार फोन पर चर्चा की है कि लोकतंत्र, कूटनीति और संवाद पूरे विश्व को प्रभावित करते हैं.” फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से, मोदी ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज.ेलेंस्की के साथ कई बार टेलीफोन पर बातचीत की है.

रूस के साथ अपनी गहरी मित्रता को दर्शाते हुए भारत ने अब तक यूक्रेन पर मॉस्को के हमले की निंदा नहीं की है तथा वह यह कहता रहा है कि इस संकट का समाधान कूटनीति और बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए. जी-7 देशों द्वारा मूल्य सीमा तय करने के बावजूद रूस से भारत को होने वाले कच्चे तेल के आयात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इससे कई पश्चिमी देशों में खरीद को लेकर बेचैनी बढ.ी है. मोदी रूस से ऑ्ट्रिरया जाएंगे. वह नौ और 10 जुलाई को ऑ्ट्रिरया में रहेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ह्ल यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑ्ट्रिरया की पहली यात्रा होगी. वह ऑ्ट्रिरया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑ्ट्रिरया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे.ह्व मंत्रालय ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑ्ट्रिरया के दिग्गज उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी मॉस्को और वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu