प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा से निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे : नीतीश कुमार

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के समापन पर मंगलवार को कहा कि इस यात्रा से भारत और अमेरिका के बीच निवेश बढ़ेगा और विकास के नये रास्ते खुलेंगे. नीतीश ने ‘एक्स’ पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं. दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे.”

कुमार ने कहा कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उनसे उत्पन्न होने वाले नये अवसरों से उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, “विश्व के नेताओं और भारतीय प्रवासियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से किया गया स्वागत उनके नेतृत्व को मजबूती प्रदान करता है. इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे. इस सफल यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी को बधाई.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button