प्रियंका चोपड़ा जोनस भारत आईं, बोलीं-मुंबई मेरी जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Oct 2024 07:29 PM
प्रियंका चोपड़ा जोनस भारत आईं, बोलीं-मुंबई मेरी जान
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस बुधवार शाम भारत पहुंचीं. मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद वह फोटो खिंचवाती नजर आईं. प्रियंका (42) ने हवाई अड्डे के बाहर संवाददाताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने विमान के मुंबई में उतरने का वीडियो साझा करते हुए पोस्ट कर कहा, “मुंबई मेरी जान.” वह भारत किस लिए लौटीं है अभी इसका पता नहीं चल पाया है. प्रियंका पिछले माह अपनी मराठी फिल्म प्रोडक्शन ‘पानी’ का ट्रेलर जारी करने के लिए मुंबई आई थीं. इस फिल्म में आदिनाथ कोठारे ने अभिनय किया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu