फिल्मों में स्टार बन सकते हैं, संगीत समारोह में भीड़ जुटा सकते हैं पंजाबी : दिलजीत दोसांझ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 Apr 2024 08:18 PM
फिल्मों में स्टार बन सकते हैं, संगीत समारोह में भीड़ जुटा सकते हैं पंजाबी : दिलजीत दोसांझ
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह और उनके पंजाबी साथी गाना गा सकते हैं, नृत्य कर सकते हैं और अभिनय भी कर सकते हैं. यहां महालक्ष्मी रेस कोर्स मैदान में सप्ताहांत पर हुए खचाखच भरे कॉन्सर्ट की तस्वीर साझा कर पंजाबियों की आलोचना करने वालों को दिलजीत ने यह संदेश दिया. दिलजीत ने बीएमडब्ल्यू जॉयटाउन 2024 समारोह के हिस्से के रूप में शनिवार को प्रस्तुति दी. हालिया रिलीज ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए दिलजीत को सराहा जा रहा है. गायक दोसांझ ने रविवार रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक वीडियो साझा किया.

दिलजीत ने इस वीडियो में कहा, ”वे कहते थे कि सरदार फैशनेबल नहीं हो सकते और मैंने कहा, ‘मैं दिखाउंगा’. वे कहते थे कि सरदार फिल्मों में स्टार नहीं बन सकते इसलिए मैंने उन्हें दिखाया. वे कहते थे कि पंजाबी मुंबई नहीं जा सकते और मैंने उन्हें दिखाया.” गायक ने कहा, ”वे कहते थे पंजाबी भीड़ नहीं जुटा सकते तो मैंने अपने गानों से स्टेडियम खचाखच भर दिया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu