भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में कव्वाली गायक शरीफ परवाज कानपुर से गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Apr 2022 08:18 PM
ऑडियो सुनें

रीवा. मध्य प्रदेश पुलिस ने कव्वाली गायक शरीफ परवाज को भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है और सोमवार को उन्हें रीवा लेकर आई है. शरीफ ने रीवा जिले के मनगवां कस्बे में 28 मार्च को उर्स के दौरान आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में देश, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

इस मामले में शरीफ एवं इस कार्यक्रम के आयोजक उर्स ईदगाह कमेटी मनगवां के खिलाफ रीवा जिले के मनगवां पुलिस थाने में 30 मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 505, 153 और 298 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. रीवा के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मनोज वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रीवा पुलिस ने रविवार को कानपुर देहात से शरीफ परवाज को गिरफ्तार किया. उसे रीवा लाया गया है. हम उसे स्थानीय अदालत में पेश करने जा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि कव्वाली गायक की गिरफ्तारी के लिए रीवा पुलिस की कई टीम को मेरठ, लखनऊ और कानपुर भेजा गया था.

वायरल वीडियो में शरीफ परवाज को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) कहते हैं हम हैं, अमित शाह जी कहते हैं हम हैं, लेकिन ये हैं कौन? अगर गरीब नवाज चाह लें तो पता ही नहीं चलेगा कि हिन्दुस्तान कहां पर बसा था, कहां पर है.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu