दुनिया भर में कट्टरपंथी वामपंथी, दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बना रहे हैं: हिमंत विश्व शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Jul 2024 07:18 PM
दुनिया भर में कट्टरपंथी वामपंथी, दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बना रहे हैं: हिमंत विश्व शर्मा
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि दुनिया भर में दक्षिणपंथी नेताओं को कट्टरपंथी वामपंथियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. ट्रंप (78) शनिवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली में एक हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी, लेकिन उनकी हालत ठीक है.

शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”दुनिया भर में दक्षिणपंथी नेता अब कट्टरपंथी वामपंथियों के निशाने पर हैं. हालांकि, ये हमले ‘राष्ट्र प्रथम’ विचारधारा को हराने में सक्षम नहीं होंगे.” ‘स्टैंड विद ट्रंप’, ‘नेशन फर्स्ट’ टैग के साथ मुख्यमंत्री ने कहा, ”डोनाल्ड ट्रंप के लिए शुभकामनाएं हैं, क्योंकि वह मजबूती से खड़े हैं. गोलीबारी की इस घटना में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अमेरिका की ‘सीक्रेट र्सिवस’ के एक कर्मी ने 20 वर्षीय हमलावर को मार गिराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu