रायपुर: स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है. इस महीने के आखिर में छात्र-छात्राओं को एकमुश्त छुट्टी मिलने जा रही है. शिक्षा विभाग ने 6 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. प्रदेश के सभी स्कूलों में 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी. वहीं केंद्रीय विद्यालयों में 22 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक दस दिनों की छुट्टी रहेगी. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रदेश के सभी अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त शालाओं व डीएड, बीएड और एमएड काॅलेजों में 6 दिनों तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. आगामी दिनों में करीब एक सप्ताह तक स्कूल बंद रहने से बच्चों की मौज रहेगी. शीतकालीन अवकाश के दौरान परिवार के संग छुट्टी बिताने का यह बढ़िया मौका है.
रायपुर: स्कूलों में 6 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Dec 2022 12:08 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु के बाद कौन चुकाएगा बकाया कर्ज? जानिए क्या कहते हैं नियम और कानूनी अधिकार
- 2 ब्रेकिंग : अदानी की फैक्ट्री में बलवा, छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर भिड़े, फैक्ट्री परिसर में जमकर तोड़फोड़, थाना प्रभारी घायल
- 3 खतरों के खिलाड़ी 15: अविनाश मिश्रा बने विजेता, ऋत्विक धनजानी और ओरी को मात देकर जीती ट्रॉफी
- 4 छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी आज विशेष अदालत में होंगे पेश, ACB-EOW अंतिम चार्जशीट दायर करने को तैयार
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav