रायपुर: मुख्यमंत्री पहुंचे बिरहोर परिवारों के बीच, चर्चा कर जाना उनका हाल

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सबसे पिछड़ी विशेष जनजातियों के समुचित विकास के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जनमन योजना की जमीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलुंगा विकासखंड के ग्राम भुईंयापानी पहुंचे। उन्होेंने यहां छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों में शामिल बिरहोर परिवारों से रूबरू होकर उन्हें इस योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बिरहोर परिवारों से अलग-अलग बातचीत कर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप सभी के विकास के लिए सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके लिए उन्होंने जो जनजातियां विशेष रूप से पिछड़ी हैं उनके लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की है। इसका लाभ आप लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसे जानने मैंने आप लोगों के बीच भुईंयापानी आने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों में बिरहोर जनजाति भी शामिल है।

आज बिरहोरों की संख्या बहुत कम है, रायगढ़ जिले में इनकी जनसंख्या करीब 1100 है। पीएम जनमन योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button