रायपुर : कुत्ते को फांसी पर लटकाया, मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Dec 2022 10:10 PM
रायपुर : कुत्ते को फांसी पर लटकाया, मामला दर्ज

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक आवारा कुत्ते को फांसी पर लटकाने के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शहर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके में एक शराब दुकान के सामने अज्ञात लोगों ने एक कुत्ते को फांसी पर लटका दिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस को आज घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने एक निर्माणाधीन भवन से कुत्ते का शव बरामद हुआ. कुत्ते को दीवार के सहारे फांसी पर लटकाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu