रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान के सपने हो रहे पूरे : शिशुपाल मंडावी का सपना हुआ पूरा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 21 Dec 2023 04:53 PM
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान के सपने हो रहे पूरे : शिशुपाल मंडावी का सपना हुआ पूरा
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना से कई लोगों के पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे हैं अपने खुद के पक्के मकान पाकर लोगों में खूशी की लहर साफ दिखाई दे रही है। हर व्यक्ति का अपना एक सपना होता है कि सर पर एक पक्की छत रहे ताकि अपने परिवार के साथ हंसी खुशी जिन्दगी व्यतीत कर सके शिशुपाल मंडावी भी उन्हीं में से एक हैं, जो डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अरसीटोला के निवासी है।

शिशुपाल मंडावी की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी, कि वह अपने कच्चे घर को पक्के मकान में बदल पाए। बड़ी मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते थे, पूरे परिवार की जिम्मेदारी शिशुपाल पर थी। श्री शिशुपाल मंडावी ने बताया कि वह सालों से कच्चे मकान में निवास करते थे। बारिश के समय उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू हुई और जिससे वह लाभान्वित हुए। आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। प्रधानमंत्री के प्रयासों से उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ और वह अब पक्के आशियाने में खुशी-खुशी निवास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news