रायपुर: छात्र की हत्या के आरोप में चार लड़के पकड़े गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Jul 2022 05:46 PM
रायपुर: छात्र की हत्या के आरोप में चार लड़के पकड़े गए

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने सोमवार को 10वीं कक्षा के छात्र की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में 11वीं कक्षा के चार छात्रों को पकड़ा है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भनपुरी इलाके के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र मोहन ंिसह राजपूत (16) की हत्या के आरोप में पुलिस ने 11वीं कक्षा के चार छात्रों को पकड़ा है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि खमतराई क्षेत्र निवासी मोहन का 10वीं कक्षा में पूरक (सप्लीमेंट्री) आया था. सोमवार को वह पूरक परीक्षा देने काशीराम शर्मा शासकीय स्कूल भनपुरी गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब मोहन स्कूल में था तब वहां 11वीं कक्षा के छात्रों के साथ उसका विवाद हो गया और बाद में हाथापाई शुरू हो गई.

उन्होंने बताया कि स्कूल में चार लड़कों ने मोहन की पिटाई की और जब मोहन बेहोश होकर गिर गया तब वह लड़के उसे वहां छोड़कर भाग गए. बाद में मोहन को शहर के डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्मृति अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल ने मामले की जांच शुरू की और चारों लड़कों को पकड़ लिया गया. लड़कों से पूछताछ की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  2. 2 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu