रायपुर: पेन कार्ड अपडेट करने के नाम पर एनटीपीसी से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक से लगभग नौ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। राजेंद्र नगर थाने में महावीर नगर निवासी टुकेराम खुंटे ने रिपोर्ट लिखाई है। पीडि़त एनटीपीसी नोएडा दिल्ली से महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रार्थी के नंबर में अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें तत्काल पेन कार्ड अपडेट करने कहा गया। ऐसा नहीं करने पर नेट बैंकिंग सुविधा बंद कर दी जाएगी। मैसेज में एक लिंक दिया गया था, क्लिक कर अपडेट करने को कहा गया। लिंक को क्लिक करते ही ओटीपी आया। एक के बाद एक चार ओटीपी आए। प्रार्थी वह ओटीपी डालता चला गया। इसके बाद पीडि़त के खाते से कई बार लगभग नौ लाख रुपये कट गए।
रिटायर अधिकारी से 9 लाख की ठगी, पेन कार्ड अपडेट करने का दिया झांसा
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 21 May 2022 11:59 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 श्रद्धालुओं पर काल का प्रहार : देवदर्शन से लौटते समय लैंडक्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ की मौत
- 2 कॉलेज की लिफ्ट में 12 घंटे तक फंसी रही 19 वर्षीय छात्रा, अगली सुबह सुरक्षित निकाला गया
- 3 ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो…’: ऑटोग्राफ देते समय वैभव सूर्यवंशी ने छोटे फैन को दी मजेदार नसीहत, VIDEO वायरल
- 4 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav