रायपुर: बारहसिंगे का सींग बेचने का प्रयास करते दो गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Apr 2023 06:15 PM
रायपुर: बारहसिंगे का सींग बेचने का प्रयास करते दो गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस ने कथित रूप से बारहसिंगे के सींग बेचने का प्रयास कर रहे दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लाख रुपये कीमत के सींग बरामद किए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को शहर के विनोबा भावे नगर से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि एक आरोपी महाराष्ट्र का जबकि दूसरा रायपुर का निवासी है. दोनों की उम्र 37 साल है.

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इरीगेशन कालोनी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया. उस वक्त दोनों सींग बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास से एक बोरे में रखे तीन लाख रुपये कीमत के दो सींग बरामद हुए हैं. दोनों ने बाद में पुलिस को बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से सींग खरीदे थे.’’ पुलिस ने बताया कि वन्यजीव (संरक्षण) कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu