राजस्थान: कांग्रेस नेता डूडी को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 12:26 PM
राजस्थान: कांग्रेस नेता डूडी को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया…
ऑडियो सुनें

जयपुर: कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को मंगलवार को एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। राजस्थान राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष डूडी (60) का यहां जयपुर के सवाई मान ंिसह सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें रविवार को ‘ब्रेन हेमरेज’ हुआ और उनका आॅपरेशन किया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डूडी को दिल्ली के निजी अस्पताल में भेजने का फैसला सोमवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अस्पताल का दौरा करने और डॉक्टरों से चर्चा के बाद लिया गया। डूडी 2013 से 2018 तक राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav