राजस्थान: हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राज्यपाल के रूप में शपथ ली

जयपुर: हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राजस्थान के मुख्य न्यायधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने बागड़े को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।

बागड़े ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर राज्यपाल पद की शपथ ली। समारोह की शुरुआत में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी राज्यपाल की नियुक्ति पत्र को पढ़कर सुनाया।

शपथ लेने के बाद नवनियुक्त राज्यपाल बागड़े को राजभवन में ‘गार्ड आॅफ आॅनर’ दिया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा, केन्द्रीय मंत्री, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली तथा अन्य जन प्रतिनिधि, न्यायाधीश, प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button