राजस्थान: दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का प्रबंध संचालक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Jun 2022 02:07 PM
राजस्थान: दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का प्रबंध संचालक रिश्वत लेते गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जयपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ में गंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध संचालक पवन कुमार गोयल को 50 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के यहां जारी बयान के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि दूध आपूर्ति के लिए लगाए गए उसके दो वाहनों को बिना टेंडर चलाए रखने और टेंडर अवधि बढ़ाने की एवज में आरोपी गोयल द्वारा 50 हजार रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर शुक्रवार को आरोपी प्रबंध संचालक पवन कुमार गोयल को हनुमानगढ़ जंक्शन पर परिवादी से रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav