राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 06:11 PM
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सैमसन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम के धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स की चार मैच की जीत की लय तोड़ते हुए बुधवार को अंतिम गेंद के रोमांच में तीन विकेट से पराजित किया.

आईपीएल के बयान के अनुसार, ”राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को जयपुर में सवाई मान सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की. ” इसके मुताबिक, ”यह टीम का आईपीएल की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से संबंधित पहला उल्लघंन है तो सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu