राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने पीयूष गोयल को महाराष्ट्र, निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 May 2022 10:24 PM
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने पीयूष गोयल को महाराष्ट्र, निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण को क्रमश: महाराष्ट्र और कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। इन 16 उम्मीदवारों में से छह उत्तर प्रदेश से हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए राज्य में गोरखपुर शहरी सीट छोड़ने वाले भाजपा के पूर्व विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवारों में शामिल हैं। भाजपा ने राज्य से पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा के मौजूदा सदस्य सुरेंद्र ंिसह नागर और उप्र पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद को भी उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने राज्य से दो महिलाओं दर्शना ंिसह और संगीता यादव को भी चुनाव मैदान में उतारा है। दर्शना पार्टी की महिला शाखा की पूर्व प्रमुख हैं जबकि संगीता गोरखपुर के चौरी चौरा से पार्टी की पूर्व विधायक हैं। पार्टी ने कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार से दो-दो और मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड व हरियाणा से एक-एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और विनय सहस्त्रबुद्धे के नाम भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं है। इन दोनों सदस्यों का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। हरियाणा से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम का नाम भी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं है। पार्टी ने हरियाणा से पूर्व विधायक कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है।

मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, राजस्थान से घनश्याम तिवारी और उत्तराखंड से कल्पना सैनी के नामों की घोषणा की गई है।
बिहार से पार्टी ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल तथा अनिल सुखदेवराव बोंडे को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अभिनेता से नेता बने जग्गेश को कर्नाटक से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
देश के 15 राज्यों से राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होंगे। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 31 मई है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu