राव, चरण सिंह, स्वामीनाथन भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Feb 2024 07:38 PM
राव, चरण सिंह, स्वामीनाथन भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न’ (मरोणपरांत) पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा कि ये तीनों महान व्यक्तित्व भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन जी भारत के रत्न थे, हैं और सदैव रहेंगे. उनका योगदान अभूतपूर्व था, जिसका हर भारतीय सम्मान करता है.”

उन्होंने दावा किया, ”स्वामीनाथन फ.ॉर्मूले के आधार पर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का क.ानूनी दर्जा दिए जाने पर मोदी सरकार चुप है. प्रधानमंत्री मोदी की हठर्धिमता के कारण 700 किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, मगर सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की. आज भी किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार बैठे हैं, मगर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है.” कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में किसानों को न्याय दिलाया जाना एक मुख्य उद्देश्य है.

उन्होंने कहा कि, ” ‘किसान न्याय’ के लिए हमारी मांग है कि स्वामीनाथन फ.ॉर्मूले के आधार पर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य की क.ानूनी गारंटी दी जाए. यही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी और स्वामीनाथन जी को सही मायनों में श्रद्धांजलि होगी.” पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक व देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.

नरसिंह राव को ‘भारत रत्न’ पर सोनिया ने कहा: मैं स्वागत करती हूं

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा का शुक्रवार को स्वागत किया. इस बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ”मैं इसका (घोषणा) स्वागत करती हूं. क्यों नहीं?” पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक व देश में हरित क्रांति के जनक डॉ एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu