रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न जमा हुए: आयकर विभाग

नयी दिल्ली. आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए. इनमें से 53.67 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न भरा है. आयकर विभाग ने एक बयान में आईटीआर जमा करने की समयसीमा समाप्त होने के बाद कहा, “कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ से अधिक आईटीआर जमा किए गए हैं. यह संख्या पिछले साल की समान अवधि तक जमा 5.83 करोड़ रिटर्न से 16.1 प्रतिशत अधिक है.” आयकर विभाग ने वेतनभोगी करदाताओं को आईटीआर जमा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया था. इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के ऑडिट की जरूरत न होने वाले करदाता भी इस तारीख तक अपना रिटर्न जमा कर सकते थे.

विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार वह आईटीआर जमा करने की समयसीमा आगे नहीं बढ.ाएगा. ऐसी स्थिति में समयसीमा खत्म होने के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को 64.33 लाख से अधिक रिटर्न जमा किए गए. आयकर विभाग ने कहा कि इस बार 53.67 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार आईटीआर जमा किया है. यह कर आधार में विस्तार का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है.

हालांकि जिन कंपनियों और व्यक्तियों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है. वित्त वर्ष 2022-23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.33 प्रतिशत बढ.कर 19.68 लाख करोड़ रुपये रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button