सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज फिर टली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Nov 2023 09:24 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज फिर टली
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माण कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ ने मंगलवार को कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘योद्धा’ अब अपनी रिलीज की निर्धारित तारीख से तीन महीने बाद 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी. माना जा रहा है कि श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के साथ टकराव के कारण फिल्म की तारीख आगे बढ.ा दी गई. कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत ‘मेरी क्रिसमस’ आठ दिसंबर को रिलीज होगी. धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर फिल्म की नयी तारीख साझा की.

उन्होंने लिखा, “अपनी सीटों पर बैठे रहें, क्योंकि आप एक ऐसी सवारी का अनुभव करने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं हुई. 15 मार्च 2024 को फिल्म ‘योद्धा’ उड़ान भरने के लिए तैयार है.” फिल्म निर्माता करण जौहर की ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ और शशांक खेतान की ‘मेंटर डिसिपल फिल्म्स’ के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे ने किया है. हीरू जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और खेतान द्वारा निर्मित “योद्धा” में राशि खन्ना और दिशा पटानी भी नजर आएंगी. इससे पहले इस फिल्म को इस साल जुलाई में रिलीज किया जाना था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu