रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: राहुल ने कुछ देर पहले ही खाने की मांग की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Jun 2022 03:06 PM
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: राहुल ने कुछ देर पहले ही खाने की मांग की…
ऑडियो सुनें

जांजगीर-चाम्पा. सबकी दुआएं मासूम राहुल के साथ… अभी इशारों में राहुल ने कुछ खाने की मांग की है। रेस्क्यू अभियान जारी है। चट्टानों से भी मज़बूत इस मासूम बालक के साहस को सलाम है। साठ फीट नीचे फंसे राहुल की स्थिति लगातार नाजुक होती जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सांसे चल रही हैं और वह ऑक्सीजन ले रहा है। दोपहर 12.30 बजे राहुल तक पहुंचने के लिए सिर्फ 8 इंच का पत्थर तोड़ना रह गया है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने नीचे टनल की खुदाई को देखकर आने के बाद कहा कि राहुल तक पहुंचने का रास्ता कुछ ही देर में पूरा हो जायेगा। चट्टान के कठोर होने व राहुल को नुकसान नहीं होने देने को ध्यान में रखते हुए सावधानी से अंतिम चरण का कार्य किया जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav