युद्ध में और अधिक घातक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस : यूक्रेन

कीव. यूक्रेन और ब्रिटेन के अधिकारियों ने शनिवार को चेतावनी दी कि रूसी सेना बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले घातक हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों पर कब्जा करने के उद्देश्य से और अधिक घातक हथियारों का इस्तेमाल कर सकती है, क्योंकि लंबे समय से चले आ रहे युद्ध के कारण दोनों ही देशों के संसाधनों में कमी आई है.

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बात की आशंका है कि रूसी बमवर्षक विमान यूक्रेन में जहाज-रोधी मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन मिसाइलों का इस्तेमाल पहली बार 1960 के दशक में किया गया था. केएच-22 मिसाइलों को प्रमुख रूप से विमान वाहक युद्धपोतों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसमें परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button