मंदिर के पास मिली मांस के अवशेष से भरी बोरी, मामला दर्ज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 08 Jul 2023 01:41 PM
मंदिर के पास मिली मांस के अवशेष से भरी बोरी, मामला दर्ज…
ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक मंदिर के पास कथित रूप से मांस के अवशेष से भरी बोरी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन टीम बनाई गई हैं और इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात थाना कोतवाली अंतर्गत कच्चा कटरा के पास स्थित मंदिर के समीप कथित रूप से मांस के अवशेष से भरी एक बोरी मिली थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इसे निस्तारण के लिए कहीं ले जाया जा रहा था और रास्ते में यह बोरी गिर गई या सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए किसी ने बोरी वहां रख दी। मीणा ने कहा ‘‘दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।’’

मीणा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं इसके अलावा प्रथम दृष्टया कार्य में लापरवाही बरतने के कारण चौकी प्रभारी जोखन यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है एवं मामला दर्ज किया गया है।
विश्व ंिहदू परिषद के स्थानीय नेता राजेश अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें घटना की जानकारी मिली थी,जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ पहुंचे और उन्होंने सड़क अवरुद्ध की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav