सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मिसेज’ का वर्ल्ड प्रीमियर तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Nov 2023 08:14 PM
सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मिसेज’ का वर्ल्ड प्रीमियर तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होगा
ऑडियो सुनें

मुंबई. सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मिसेज’ का वर्ल्ड प्रीमियर 17 नवंबर को ‘पीओएफएफ, तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल’ में होगा. फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आरती कदव द्वारा निर्देशित यह फिल्म समालोचकों द्वारा चुनी गई फिल्मों की श्रेणी में भी प्रतिस्पर्धा करेगी.

इसमें कहा गया, ‘एक महिला की ताकत और लचीलेपन के एक शानदार विवरण’ के रूप में निर्मित इस फिल्म में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी प्रमुख किरदार में नजर आएंगे. ‘जियो स्टूडियोज’ और ‘बावेजा स्टूडियोज’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा हैं. ‘मिसेज’ के अलावा मल्होत्रा, फिल्म ‘सैम बहादुर’ में भी नजर आएंगी.

अभिनेत्री ने कहा, ”मुझे ‘मिसेज’ के तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में चुने जाने की खबर साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह याद दिलाती है कि महिलाओं में पितृसत्तात्मक मानदंडों की जंजीरों को तोड़ने की ताकत है.” फिल्म निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का आधिकारिक ‘टीजर’ भी जारी कर दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu