सत्य साई बाबा की शिक्षाएं 140 देशों में लाखों लोगों को प्रकाश दिखा रही हैं: मोदी

पुट्टपर्थी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं और सेवा दुनिया भर में लाखों अनुयायियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी। मोदी ने सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में उनकी स्मृति में एक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट भी जारी किया।

मोदी ने कहा, “श्री सत्य साई बाबा का शताब्दी समारोह महज एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है। यद्यपि साई बाबा भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, फिर भी उनका प्रेम और सेवा भावना करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक शक्ति है।” उन्होंने कहा कि 140 देशों में “सत्य साई बाबा के लाखों भक्तों को नई रोशनी, दिशा मिल रही है और वे आगे बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि श्री सत्य साई बाबा ने सेवा को मानव जीवन के केन्द्र में रखा।

मोदी ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु की जन्म शताब्दी सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का उत्सव बन गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सभी विविध आध्यात्मिक और दार्शनिक परंपराएं अंतत? एक ही विचार की ओर ले जाती हैं, चाहे कोई भक्ति, ज्ञान या कर्म के मार्ग पर चले।”

गरीबों के कल्याण के लिए अपनी सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि अब उन पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा, ‘लोकल फॉर वोकल’ पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश को ‘विकसित भारत’ बनने में मदद मिलेगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, श्री सत्य साई सेंट्रल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आर जे रत्नाकर और अन्य ने भाग लिया। समारोह के तहत मोदी ने यहां सत्य साई बाबा की महासमाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button