सात्विक-चिराग की जोड़ी बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 25 Aug 2023 10:18 PM
सात्विक-चिराग की जोड़ी बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारी
ऑडियो सुनें

कोपनहेगन. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी शुक्रवार को यहां बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन से सीधे गेम में हार गयी. दुनिया की दूसरे नंबर की इस भारतीय जोड़ी ने पिछले साल इस प्रतियोगिता में अपना पहला कांस्य पदक जीता था.

भारतीय जोड़ी हालांकि 11वीं वरीयता प्राप्त स्थानीय जोड़ी के सामने अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी और 48 मिनट तक चले मुकाबले को 18-21, 19-21 से हार गई. दोनों जोड़ियों के बीच इससे पहले सात मैचों में सात्विक और चिराग की जोड़ी दो मुकाबले जीतने में सफल रही थी. दोनों जोड़ियां 2021 के बाद पहली बार एक-दूसरे के आमने सामने थी.

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप की 2021 की कांस्य पदक विजेता डेनमार्क की जोड़ी ने मैच की शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी को लय हासिल करने से रोके रखा. डेनमार्क की जोड़ी ने मुकाबले की शुरुआत में 5-1 की बढ.त ली. भारतीय जोड़ी ने कई मौके पर एस्ट्रूप के र्सिवस पर शटल को नेट पर खेल दिया. एस्ट्रूप और रासमुसेन ने अपनी बढ.त को 11-6 किया. भारतीय जोड़ी ने इसके बाद वापसी करते हुए स्कोर को 15-18 कर दिया.

चिराग ने इसके बाद खराब र्सिवस कर के डेनमार्क के खिलाड़ियों को चार गेम प्वाइंट दे दिया. भारतीय खिलाड़ियों ने दो गेम प्वाइंट का बचाव किया लेकिन तीसरे मौके पर चूक गये. दूसरे गेम में भी एक बार फिर से ऐसी ही परिस्थितियां दिखी. सात्विक और चिराग की जोड़ी के सामने एस्ट्रूप और रासमुसेन की गति का कोई जवाब नहीं थाा. भारतीय जोड़ी 4-6 और इंटरवल के समय 7-11 से पिछड़ रही थी.

भारतीय जोड़ी ने कुछ बेहतर प्रदर्शन किया . चिराग के शानदार स्मैश और र्सिवस के दम पर इस जोड़ी ने 15-15 की बराबरी की.
एस्ट्रूप के क्रॉस पर सात्विक ने शटल को नेट पर खेल दिया जिससे डेनमार्क की जोड़ी ने बढ.त लेने के बाद अपना भारतीयों को वापसी का मौका नहीं दिया. एस्ट्रूप और रासमुसेन की जोड़ी ने दो मैच प्वाइंट हासिल किये. यह दूसरे दूसरे मैच प्वाइंट को भुनाने में सफल रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu