स्कूल बस ने स्कूटी और ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, तीन बच्चे सहित पांच घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 12 Apr 2024 01:07 PM
स्कूल बस ने स्कूटी और ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, तीन बच्चे सहित पांच घायल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली में स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस ने शुक्रवार को सुबह एक स्कूटी और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और स्कूल के तीन बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह 7:30 बजे आईटीओ के पास हुआ। बस में 42 बच्चे सवार थे जिन्हें लेकर वह मध्य दिल्ली स्थित एक स्कूल जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईटीओ रेड लाइट के पास बस चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा सका, जिसकी वजह से वाहन ने स्कूटी और आॅटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में ब्रहम्पुरी के रहने वाले स्कूटी चालक अभिषेक जैन, आॅटो चालक महेश कुमार और बस चालक घायल हो गये। आईपी ??एस्टेट पुलिस थाने के पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जैन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एम्स अस्पताल ले जाते समय जैन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस हादसे में स्कूल के तीन छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। उनकी उम्र 11 से 15 साल के बीच है। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में आईपी ??एस्टेट पुलिस थाने में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मृतकों और घायलों के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav