विद्यालय परिसर के अंदर स्कूली बस ने छात्र को कुचला, मौत, हंगामा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 May 2022 06:31 PM
विद्यालय परिसर के अंदर स्कूली बस ने छात्र को कुचला, मौत, हंगामा
ऑडियो सुनें

बागपत. बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर के अंदर स्­कूल बस ने कक्षा एक के छात्र को कुचल दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हंगामा कर रहे लोंगो को समझा-बुझाकर शांत किया.

पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हादसा विद्यालय परिसर के अंदर बृहस्पतिवार सुबह उस समय हुआ जब चमरावल गांव निवासी अरुण का छह वर्षीय पुत्र आयुष रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज के परिसर के मुख्य द्वार के पास खड़ा था, तभी स्कूली वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जादौन के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर पर विद्यालय प्रबन्धक और बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. थाना चांदी नगर पुलिस इंस्पेक्टर जनक ंिसह चौहान ने बताया कि आयुष गांव के ही रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज में कक्षा एक का छात्र था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu