अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्कूल के निकट सिलसिलेवार बम विस्फोट, छह लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 19 Apr 2022 08:03 PM
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्कूल के निकट सिलसिलेवार बम विस्फोट, छह लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाकर किये गए बम धमाकों में विद्यार्थियों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई एवं 17 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जरदान और शहर के आपातकालीन अस्पताल के अनुसार हताहतों की संख्या और अधिक हो सकती है. उन्होंने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है और कुछ को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. उनके अनुसार एक के बाद एक बम धमाक हुए .

ये धमाके काबुल के पास शिया बहुल इलाके दश्त-ए-बारची में अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के अंदर और मुमताज एजुकेशन सेंटर के निकट हुए . मुमताज सेंटर में हताहत हुए लोगों की संख्या पता नहीं चल पाई है. प्रत्यक्षर्दिशयों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूल के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया. स्कूल में लगभग 1,000 छात्र पढ़ते हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट के समय स्कूल में कितने बच्चे मौजूद थे. किसी संगठन ने धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है. अतीत में इस्लामिक स्टेट इस इलाके में हमले करता रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav