केंद्रीय, राज्य बलों के 1,090 पुलिसकर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Aug 2025 10:21 PM
केंद्रीय, राज्य बलों के 1,090 पुलिसकर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले, बृहस्पतिवार को विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 1,090 पुलिस र्किमयों के लिए सेवा पदक की घोषणा की. केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 233 र्किमयों को वीरता पदक से, 99 र्किमयों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 र्किमयों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.

मंत्रालय ने कहा, इसमें अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधारात्मक सेवाओं के र्किमयों के लिए पदक शामिल हैं.
वीरता पदकों में से अधिकतम 152 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियानों में शामिल सुरक्षा र्किमयों को देने की घोषणा की गयी है. इसके बाद 54 पदक नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात सैनिकों को, तीन पूर्वोत्तर में ड्यूटी के लिए और 24 पदक अन्य क्षेत्रों में दिए गए हैं.
मंत्रालय के बयान के अनुसार, चार अग्निशमन सेवा र्किमयों और एक होम गार्ड व नागरिक सुरक्षा अधिकारी को भी वीरता पदक से सम्मानित किया गया है.

वीरता पदक जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में बहादुरी के दुर्लभ विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान किया जाता है. राष्ट्रपति पदक सेवा में विशिष्ट प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए और सराहनीय सेवा पदक को कर्तव्य के प्रति समर्पण जैसी मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.

सीबीआई के 21 अधिकारियों को पदक प्रदान किये जाने की घोषणा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सीबीआई के 21 अधिकारियों को पदक प्रदान किये जाने की घोषणा की गई. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. बयान के अनुसार 2जी स्पेक्ट्रम और व्यापमं, नीट यूजी 2024 पेपर लीक, छोटा राजन मामला और साइबर अपराध जैसे प्रमुख भ्रष्टाचार मामलों की जांच का नेतृत्व करने वाले सीबीआई अधिकारी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने वाले 21 अधिकारियों में शामिल हैं.

डीआईजी विवेक प्रियदर्शी, जिन्हें 2जी भ्रष्टाचार मामले, व्यापमं और पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा से संबंधित मामलों की जांच के लिए जाना जाता है, को विशिष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा. गैंगस्टर छोटा राजन से जुड़े मामलों, पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में भ्रष्टाचार, पोंजी घोटाला और पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों की जांच करने वाले उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मच्छद्रिं रामचंद्र कडोले को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई.

कडोले ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (यूएनएमआईएसएस) में पुलिस सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है.
उन्हें मिशन के लिए भारतीय पुलिस दल के कमांडर के रूप में दक्षिण सूडान के जुबा में तैनात किया गया था, और उनकी सेवाओं के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक प्राप्त हुआ था.

एएसपी बंदी पेद्दिराजू, जिन्होंने नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट, परिताला रवि हत्याकांड और माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन का नाम लेकर तकनीकी सहायता घोटाले से संबंधित साइबर अपराध मामलों की जांच का नेतृत्व किया, को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीएच वेंकट नरेंद्र देवे, उप पुलिस अधीक्षक विशाल और हेड कांस्टेबल अभिजीत सेन को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई. सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि सीबीआई के 15 अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu