सात जुलाई से शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 19 Jun 2022 01:14 PM
सात जुलाई से शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सात जुलाई से प्रसारित होगा. करण ने रविवार को ट्विटर पर यह घोषणा की. उन्होंने लिखा, ‘‘अंदाजा लगाइए, कौन वापस आ रहा है? कॉफी विद करण सीजन 7 इस बार गर्मागर्म कॉफी के साथ सात जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू होगा.’’ उन्होंने लोकप्रिय शो के पिछले सीजन का एक वीडियो भी साझा किया.

करण ने कहा, ‘‘सीजन 7 के साथ ‘कॉफी विद करण’ इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर वापस आ गया है. यह पहले से और बड़ा, बेहतर और अधिक सुंदर होने जा रहा है. कृपया देखते रहें.’’यह शो पहली बार साल 2004 में टीवी चैनल स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित हुआ था. 2019 तक छोटे पर्दे पर इसके छह सीजन प्रसारित किए जा चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news