दुर्ग जिले में दो बहनों का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Nov 2022 05:50 PM
दुर्ग जिले में दो बहनों का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो बहनों का उनके पिता और चाचा द्वारा कथित तौर पर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी. छावनी प्रमुख पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस ने भिलाई शहर से दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया.

उन्होंने कहा, ‘‘यह मामला तब प्रकाश में आया जब 20 वर्ष से अधिक उम्र की दोनों बहनों को ‘मुस्कान’ अभियान के तहत रायपुर से बचाया गया. छह साल पहले दोनों के घर से भाग जाने के बाद उनके पिता की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराये जाने के आधार पर यह अभियान चलाया गया था.’’ एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िताओं के मुताबिक उनका यौन शोषण किये जाने की शुरुआत अगस्त, 2017 में हुई जब बड़ी बहन (तब 16 साल की उम्र थी) से घर में ही चाचा ने चाची की अनुपस्थिति में छेड़छाड़ की.

उन्होंने कहा कि पीड़ित बहनें अक्सर अपने चाची के घर जाया करती थीं, क्योंकि उनकी मां मानसिक बीमारी के कारण उनकी देखभाल करने में अक्षम थी. अधिकारी ने कहा कि चाचा ने एक मौके पर बड़ी लड़की से दुष्कर्म किया और अक्सर उसका यौन शोषण करना जारी रखा.

जब लड़की ने इसकी शिकायत अपने पिता से की तो उसने उसे झिड़क कर भगा दिया और बाद में उसके पिता ने भी उससे छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. अधिकारियों ने कहा कि पिता ने जब 14 साल की छोटी लड़की से भी छेड़छाड़ करना शुरू किया तो पीड़िताओं ने घर से भागने का फैसला किया. अधिकारी ने कहा कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और धारा 354 (महिला का शील भंग करने की मंशा से किया गया अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu