Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 01 Oct 2026 07:18 PM
Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू

ऑडियो सुनें

घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों के लिए आज का दिन काफी निराशाजनक रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई, जिसमें ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। यह गिरावट विदेशी संस्थागत निवेशकों, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक संकट के कारण हो रही है। निवेशकों के लिए यह स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बाजार जिस तरह से गिर रहा है कोविड की यादें ताजा हो रही है।

फिर दिखा बिकवाली का दबाव
1 अक्टूबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार के लिए कारोबार का सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा और बाजार एक बार फिर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन ऑटो सेक्टर की कंपनियों में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने आज निवेशकों को काफी निराश किया। बाजार ने सुबह कमजोर शुरुआत की थी और दिन भर के कारोबार के दौरान यह दबाव बना रहा।

72,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला सेंसेक्स
गुरुवार के सत्र में बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की गिरावट के बाद 71,909.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 198.50 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर 22,421.95 पर समाप्त हुआ। ध्यान देने वाली बात यह है कि शुक्रवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। इसके चलते अब बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे और अगले सोमवार को फिर से कामकाज शुरू होगा।

निफ्टी और सेंसेक्स का प्रदर्शन
आज बाजार की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी 50 में शामिल अधिकांश कंपनियां लाल निशान में रहीं। आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी की 50 में से 37 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि केवल 13 कंपनियां ही बढ़त दर्ज करने में सफल रहीं। सेंसेक्स का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, जहां 30 में से 24 कंपनियों के शेयर फिसल गए और सिर्फ 6 कंपनियों के शेयरों ने ही तेजी दिखाई।

मारुति सुजुकी में दिखी भारी गिरावट
आज के कारोबार में मारुति सुजुकी का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और कंपनी का शेयर 4.59 प्रतिशत गिर गया। इसके विपरीत, आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनी इन्फोसिस ने मजबूती दिखाई और यह 4.02 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद होने में सफल रही। सेंसेक्स की अन्य बढ़त वाली कंपनियों में टीसीएस 1.43 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.38 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.53 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 0.40 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

इन शेयरों में रही निवेशकों की निराशा
गिरावट की सूची काफी लंबी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.27 प्रतिशत लुढ़क गए। टाटा स्टील में 3.01 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 2.69 प्रतिशत, आईटीसी में 2.56 प्रतिशत, पावर ग्रिड में 2.23 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, एटरनल 1.86 प्रतिशत, एलएंडटी 1.85 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.81 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.65 प्रतिशत और बीईएल 1.63 प्रतिशत नीचे बंद हुए। इनके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंडिगो, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, ट्रेंट, एसबीआई, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व के शेयरों ने भी निवेशकों को नुकसान पहुंचाया।

जानिए एक्सपर्ट व्यू

JM फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर एंड हेड ऑफ टेक्निकल, डेरिवेटिव्स राहुल शर्मा के मुताबिक कई टेक्निकल और पोजिशिनिंग इंडिकेटर्स बाजार के हैवीली ओवरसोल्ड होने का संकेत दे रहे हैं.

उन्होंने RSI, India VIX के चार महीने के हाई, put-call ratio और डेरिवेटिव में FIIs के long-short ratio का उल्लेख किया. शर्मा के मुताबिक ऐसे extreme readings के बाद इतिहास में तेज market rebounds देखने को मिले हैं. उन्होंने Nifty के 22,000-22,182 के स्तर को अहम जोन बताया, जहां से relief rally की संभावना बन सकती है.

उनके अनुसार 22,182 हालिया correction का पिछला low है, जबकि 22,000 Nifty का psychological level है. शर्मा ने कहा कि लगातार आठवें हफ्ते की बिकवाली के बाद अगले हफ्ते तेज bounce देखने को मिल सकता है. उनके मुताबिक यह rebound Nifty में करीब 500-800 अंकों की तेजी में बदल सकता है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ब्रेकिंग : ट्रक पलटा तो एक करोड़ का गांजा पकड़ाया, एक तस्कर गिरफतार, पुलिस की जांच जारी
  2. 2 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  3. 3 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Navabharat News Group