सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ आठ दिसंबर को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Oct 2023 10:18 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ आठ दिसंबर को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
ऑडियो सुनें

मुंबई. धर्मा प्रोडक्शन्स अपनी सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ को आठ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार है. ‘योद्धा’ का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे ने किया है जो बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म है. इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स और शशांक खेतान के मेंटर डिसाइपल फिल्म्स ने किया है. फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख की सूचना सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दी.

निर्माताओं ने पोस्ट में लिखा,”देवियों और सज्जनों तैयार हो जाइये, योद्धा का इंजन उड़ान भरने के लिए शुरू हो गया है और यह आठ दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगा.” ‘योद्धा’ का निर्माण हीरू जौहर, करण जौहर, अपूर्वा मेहता और खेतान ने मिलकर किया है जिसमें राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी नजर आएंगी. यह फिल्म इस वर्ष जुलाई में रिलीज होनी थी. धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा कई फिल्में कर चुके हैं जिसमें उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘कपूर एंड सन्स’ तथा ‘शेरशाह’ हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu