‘एनिमल’ से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया: रणबीर कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jan 2024 08:23 PM
‘एनिमल’ से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया: रणबीर कपूर
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा है कि उनकी फिल्म ‘एनिमल’ से कुछ लोगों को दिक्कत हो सकती है, मगर इसे बॉक्स ऑफिस पर मिली कामयाबी साबित करती है कि लोगों ने फिल्म को पसंद किया है. ‘एनिमल’ को दर्शकों और आलोचकों के एक वर्ग ने स्त्रीद्वेषी और हिंसक बताया था, इसके बावजूद यह 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है.

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म के कामयाब होने के मद्देनजर शनिवार रात को एक पार्टी रखी गई थी जहां कपूर ने उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए निर्देशक का आभार जताया.

अभिनेता ने कार्यक्रम में कहा, ह्ल फिल्म ‘एनिमल’ की कामयाबी के जश्न के मौके पर आज यहां आने के लिए आप सबका शुक्रिया. फिल्म से लोगों के एक वर्ग को दिक्कत हो सकती है, लेकिन मेरा मानना है कि जिस तरह का प्यार, सफलता और कमाई इसने हासिल की है, वे यह साबित करती है फिल्म के प्रति प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है.ह्व पार्टी में रेड्डी वांगा और ‘एनिमल’ के अन्य अभिनेता अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, प्रेम चोपड़ा, सुरेश ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और सिद्धांत कार्निक ने भी शिरकत की.

निर्देशक ने इस फिल्म में योगदान के लिए कलाकारों और अन्य जुड़े लोगों का आभार जताया. रेड्डा वांगा ने कहा, ह्लहर चरित्र बहुत खास था और उसने बेहतरीन काम किया. यह सबकी कड़ी मेहनत से मुमकिन हो सका. निर्माता, गीतकार, संगीतकारों का शुक्रिया. आप सबका शुक्रिया.ह्व अनिल कपूर ने मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मंदाना को फिल्म का “भाग्यशाली शख्सियत” बताया. रणबीर की पत्नी एवं अभिनेत्री आलिया भट्ट, मां-अभिनेत्री नीतू सिंह, फिल्म निर्माता महेश भट्ट, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, राधिका मदान और फिल्म निर्माता अनीस बज़्मी और फराह खान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu