सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 20 Nov 2025 03:11 PM
सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह और उनके पति आनंद आहूजा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सोनम(40) ने यह खबर अपनी सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। इस पोस्ट में अभिनेत्री गर्भवती नजर आ रही हैं। इसमें सोनम ने गहरे गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। साथ में उन्होंने लंबी जुराबें पहनी हुई थीं और धूप का चश्मा लगाया हुआ था।

अभिनेत्री कपूर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ” आने वाले 2026 के बसंत में।” कपूर को “नीरजा,” “रांझणा,” और “दिल्ली 6” जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 में आहूजा के साथ शादी की थी। दोनों के घर अगस्त 2022 में पहली बार किलकारियां गूंजी थीं। सोनम ने आखिरी बार शोमे मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म “ब्लाइंड” (2023) में काम किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital