दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 408 रन से हराया, श्रृंखला 2-0 से जीती

गुवाहाटी: ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर के छह विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को यहां दूसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में भारत को 408 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। यह हार भारत के टेस्ट इतिहास में एक और शर्मनाक अध्याय है क्योंकि रन के लिहाज़ से यह उनकी सबसे बड़ी हार है। दक्षिण अफ्रीका की पिछले 25 वर्षों में भारत में टेस्ट श्रृंखला में यह पहली जीत है।

भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर आउट हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।

भारत की तरफ से रंिवद्र जडेजा ही कुछ संघर्ष कर पाए। उन्होंने 87 गेंदों में 54 रन बनाए। हार्मर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर छह विकेट तथा मैच में कुल नौ विकेट लिए। एडेन मार्क्रम ने नौ कैच लेकर एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने भारत के अंिजक्य रहाणे के 2015 में लिए गए आठ कैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट मैच 30 रन से जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button