कार में मृत मिले दक्षिण कोरियाई अभिनेता सॉन्ग यंग-क्यू

नयी दिल्ली. दक्षिण कोरियाई अभिनेता सॉन्ग यंग-क्यू रविवार को एक वाहन के अंदर मृत मिले. कुछ दिन पहले वह शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पकड़े गए थे. वह ‘बिग बेट’, ‘ह्वारांग’ और ‘हॉट स्टोव लीग’ जैसी लोकप्रिय कोरियाई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे.

स्थानीय समाचार वेबसाइट कोरियाबू के अनुसार, अभिनेता (55) रविवार को ग्योंगगी प्रांत के योंगिन स्थित एक टाउनहाउस परिसर में एक कार में मृत मिले. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उनकी मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. अभिनेता को 19 जून को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उनके रक्त में अल्कोहल की मात्रा 0.08 प्रतिशत थी. इस घटना के कारण सॉन्ग को कई अभिनय भूमिकाओं से हटा दिया गया था. सॉन्ग के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button