प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू का निधन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 31 May 2022 11:05 AM
प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू का निधन…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू का निधन हो गया है। बीते कई दिनों से वे अस्वस्थ्य चल रहे थे। सोमवार शाम उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत 80 वर्ष के थे। वे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, बालोद जिला के मंडी अध्यक्ष सहित कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहे और सरलता एवं सहजता के साथ उन्होंने लोगों के सेवा की।मंगलवार 31 मई को गृहग्राम बासीन जिला बालोद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav