सुकमा: नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 09:55 PM
सुकमा: नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने महिला नक्सली मुचाकी गल्ले और उसके पति मुचाकी भीमा ने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने बताया कि गल्ले के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है.
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu