सनी देओल की ‘गदर 2’ ने पांच दिन में 229 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Aug 2023 09:36 PM
सनी देओल की ‘गदर 2’ ने पांच दिन में 229 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

मुंबई. सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सनी देयोल की 2001 में आई हिट फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है. सनी ने फिल्म में तारा सिंह का अपना यादगार किरदार निभाया है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘गदर 2’ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और भारतीय सिनेमा में एक नया मानदंड स्थापित किया है. उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर फिल्म ने पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा कमाई की. विज्ञप्ति में बताया गया कि कल कुल 55.40 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक कमाई हुई, जिससे पांच दिन में इस फिल्म की कुल कमाई 228.98 करोड़ रुपये हो गयी. जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमीषा पटेल फिर से सकीना के किरदार में हैं और उत्कर्ष शर्मा ने तारा सिंह और सकीना के बेटे चरणजीत का किरदार निभाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu