सरगुजा: 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार, एक गिरफ्तार, चार नाबालिग भी पकड़े गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 06:44 PM
ऑडियो सुनें

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है  तथा तीन नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बता? सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 31 मार्च को विवाह समारोह में शामिल होने के लिये अपने रिश्तेदार के घर गई थी, जब रात में वह वापस लौट रही थी तभी चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बलात्कार किया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित लड़की अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर सोमवार को पकड़ लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu