बेंगलुरु विस्फोट मामले के संदिग्ध की ‘एक तरह से’ पहचान हुई, पकड़ने के प्रयास किये जा रहे: परमेश्वर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Mar 2024 07:38 PM
बेंगलुरु विस्फोट मामले के संदिग्ध की ‘एक तरह से’ पहचान हुई, पकड़ने के प्रयास किये जा रहे: परमेश्वर
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि एक मार्च को शहर के मशहूर रेस्तरां ‘द रामेश्वरम कैफे’ में हुए विस्फोट से संबंधित मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने “एक तरह से” संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं.

परमेश्वर ने कहा कि जांचकर्ता संदिग्ध की पहचान की पुष्टि कर रहे हैं और “उसके करीब पहुंच रहे हैं.” पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड क्षेत्र में स्थित रेस्तरां में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) से हुए विस्फोट की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है जबकि बेंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) इसमें सहायता कर रही है. विस्फोट में 10 लोग घायल हुए थे.

परमेश्वर ने यहां पत्रकारों से कहा, “जांच की जा रही है, हम करीब पहुंच रहे हैं, एक तरह से उस व्यक्ति (संदिग्ध) की पहचान कर ली गई है. पहचान की पुष्टि करके उसे पकड़ना है. वे यह कर रहे हैं, एनआईए यह कर रही है और सीसीबी उनके साथ यह कर रही है. उन्हें काफी सुराग मिले हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu