टेबल टेनिस: मनिका, अकुला एकल और मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में

बर्मिंघम. भारत की मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की.   मनिका ने आॅस्ट्रेलिया की जी मिनह्युंग को 11-4 11-8 11-6 12-10 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई. 27 साल की टेबल टेनिस खिलाड़ी को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए शुक्रवार (आज) रात ंिसगापुर की जियान जेंग की चुनौती से पार पाना होगा.

अकुला को वेल्स की चार्लोट कैरी ने कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने इस मुश्किल मुकाबले में  8-11, 11-7, 12-14, 9-11, 11-4, 15-13, 12-10 से जीत दर्ज की . वह क्वार्टर फाइनल में कनाडा की मो झांग से भिड़ेंगी. इससे पहले दिन में मनिका और जी. साथियान  तथा अचंता शरत कमल और अकुला की जोड़ियों ने अपने अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

मनिका और साथियान की जोड़ी ने नाइजीरियाई ओलाजाइड ओमोटायो और अजोक ओजोमु को 11-7, 11-6, 11-7 से हराया.
पहले क्वार्टर फाइनल में दोनों का सामना मलेशिया के जावेन चोंग और करेन लिन से होगा. वहीं शरत और 24 साल की अकुला की जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करके मलेशिया के लियोन ची फेंग और हो ंियग को 5-11, 11-2, 11-6, 11-5 से पराजित किया.

शरत और अकुला दूसरे क्वार्टर फाइनल में लियाम पिचफोर्ड और टिन-टिन हो की स्थानीय जोड़ी का सामना करेंगे. इस बीच, रीथ टेनिसन महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में ंिसगापुर की फेंग तियानवेई से 11-2, 11-4, 9-11, 11-3, 11-4 से हारकर बाहर हो गईं.

पुरुष युगल में साथियान और शरत की जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही. भारतीय जोड़ी ने बांग्लादेश के बावम रामिमलियान और रिदॉय मोहुतसिन अहमद की जोड़ी को आसानी से 11-6, 11-1, 11-4 से हराया. क्वार्टर फाइनल में उनके सामने टॉम जार्विस और सैम वॉकर की इंग्लैंड की जोड़ी होगी.

हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने आॅस्ट्रेलिया के चेम्बर्स डिलन और यान शिन को 11-3, 9-11, 9-11, 7-11 से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की की. क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत ंिसगापुर के क्लेरेंस चेउ और शाओ फेंग एथन पोहो की जोड़ी से होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button