जम्मू में की गई मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jul 2024 07:14 PM
जम्मू में की गई मंदिर में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू के बाहरी इलाके में एक गांव में कथित तौर पर एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना होने के कुछ घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात जम्मू के पास नगरोटा के नारायण खू इलाके में पूजा स्थल में तोड़फोड़ की.

स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “जम्मू और कश्मीर पुलिस ने जम्मू जिले में कल शाम नगरोटा में हुई धार्मिक स्थल की तोड़फोड़ और आगजनी के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है. जांच के बाद इस कृत्य के लिए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu