फिल्मों को लेकर तरीका भले बदल गया हो, लेकिन पागलपन अब भी बाकी है: शिल्पा शेट्टी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Jun 2022 06:33 PM
फिल्मों को लेकर तरीका भले बदल गया हो, लेकिन पागलपन अब भी बाकी है: शिल्पा शेट्टी
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि फिल्म उद्योग में लगभग 30 दशक का अनुभव रखने वाली कलाकार होने के नाते उन्हें कार्य संस्कृति में आए बदलावों को लेकर खुशी होती है. वर्ष 1990 से लेकर 2000 तक लोकप्रिय अभिनेत्री रहीं शिल्पा 15 वर्ष के अंतराल के बाद एक्शन-कॉमेडी फिल्म ”निकम्मा” के जरिये बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया ने भी अभिनय किया है.

”बाजीगर”, ”मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी”, ”इंडियन”, ”गर्व: द प्राइड एंड आॅनर” जैसी फिल्मों में शिल्पा के अभिनय को काफी सराहा गया है. शिल्पा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ”जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि फिल्मों को लेकर तरीका भले बदल गया हो लेकिन जुनून अभी बाकी है. जुनून का एक तरीका है. अब यह अधिक कॉरपोरेट है, अब स्क्रिप्ट, रींिडग सेशन, वर्कशॉप होती हैं इसलिए कलाकार अधिक बेहतर तरीके से अभिनय के लिये तैयार होते हैं. सेट पर कम समय बर्बाद हो रहा है. ”

अभिनेत्री ने कहा कि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत में ऐसे कई मौके आए थे जब उन्हें शूंिटग से कुछ मिनट पहले उनके संवाद दिये गए. उन्होंने कहा, ”एक अभिनेत्री के रूप में इस पूरी संस्कृति का हिस्सा बनना अच्छा लगता है. अंत में आप चाहते हैं कि आप अपने किरदार में शानदार दिखें. आप भी हर दिन आगे बढ़ रहे हैं. ’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu