अपने ही बच्चों का हत्यारा पिता सारी उम्र गुजारेगा जेल में

बिलासपुर. अपने ही दो बच्चों की हत्या के दोषी अपीलकर्ता की फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में बदल दिया है. अब अपीलकर्ता अपना बाकी जीवन जेल में गुजारेगा. 25-26 जनवरी, 2017 को ग्राम कायतपाली, पुलिस थाना बसना अंतर्गत पूरन सिदार के खेत के पास, अपीलकर्ता ने अपने बेटे शुभम, उम्र लगभग 8 वर्ष और बेटी जैस्मीन उर्फ सोनिया, करीब 9 साल की कुदाल (रापा) से सिर काटकर हत्या कर दी थी. डोलालाल को अपर सत्र न्यायाधीश सरायपाली ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button